Search

 
 
 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

गिरिडीह में महिलाओं के द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला जलाया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो. विनीता ने कहा की महिलाओ को 33%आरक्षण न मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है.
 

Giridih: गिरिडीह में महिलाओं के द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला जलाया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो. विनीता ने कहा की महिलाओ को 33%आरक्षण न मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है. 

 

उन्होंने कहा कि, इस विधेयक से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता, जिससे राजनीति में महिलाओं की मजबूत भागीदारी होती. साथ ही कहा कि, कांग्रेस महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहती है. 

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है ताकि आधी आबादी सशक्त होकर निर्णय ले सके और नेतृत्व कर सके. आगामी 25 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान में प्रदेश भर की महिलाएं विरोध प्रदर्शन करेंगी.

 

मौके पर प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, संजू देवी, वार्ड पार्षद पूजा देवी,सरिता शर्मा, बबली साव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ,वार्ड पार्षद समीर दीप, देवराज, सुरेश मंडल आदि के साथ अनेकों महिलाएं सम्मिलित हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही