Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में नहीं बुलाया तो नाराज विधायक ने दिया धरना

Advertisement
Advertisement

Bokaro: चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी आज बोकारो उपायुक्त कार्यालय में धरने पर बैठ गए. विधायक की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बोकारो में वेदांत इलेक्ट्रोस्टील के द्वारा निर्मित अस्थायी अस्पताल के उद्घाटन में इन्हें सूचना नहीं दी गई थी. इसके बाद वे सीधे उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए. इस मामले को लेकर मुख्य सचिव से बात करने के बाद ही धरने से उठने की बात कही. उपायुक्त कार्यालय में मौजूद बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने तत्काल मुख्य सचिव को इस बात को लेकर अवगत कराया. उसके बाद मुख्य सचिव ने चंदनकियारी विधायक से बात की और इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में देने की बात कही. उसके बाद विधायक अमर बाउरी धरने से उठे.

देखिए वीडियो-

इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raided-coal-depot-arrested-three/84515/">धनबाद

पुलिस ने कोयला डिपो पर की छापेमारी, तीन गिरफ्तार

विधायक की अनदेखी से नाराजगी

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को कॉर्पोरेट घराने चला रहे हैं. जिसका उदाहरण आज अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्हें नहीं बुलाना इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि वेदांता इलेक्ट्रोस्टील चंदनकियारी में अवस्थित है. ऐसे में स्थानीय विधायक की अनदेखी किया जाना एक गंभीर मामला बनता है. उन्होंने जिला प्रशासन पर भी कंपनी के साथ मिलकर इस तरह की दुर्भावना की कार्रवाई करने का आरोप लगाया. आपको बता दें कि आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो में बने कैंट अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-inaugurates-hundred-bed-kovid-hospital-online/84542/">सीएम

हेमंत सोरेन ने सौ बेड के कोविड अस्पताल का ऑनलाइन किया उद्घाटन

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही