Search

बिहारः मधेपुरा में हत्या के बाद बवाल, आक्रोशितों ने फूंकी कार, शव के साथ थाने का घेराव

Madhepura: पूर्व प्रमुख के बेटे की हत्या पर जमकर बवाल हुआ. घटना से आक्रोशित लोगों ने कार में आग लगा दी. आक्रोशित लोगों ने इस दौरान शव को लेकर परमानंदपुर ओपी का भी घेराव किया. हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले छानबीन में जुटी है.

सिर कुचलकर निर्मम हत्या

मधेपुरा के घेलाढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख के बेटे की अपराधियों ने हत्या कर दी. परमानंदपुर ओपी के भतरंधा गांव की यह घटना है. घटना जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात भतरंधा गांव के पूर्व प्रमुख सिकंदर यादव के पुत्र 25 वर्षीय अनुज अपने दोस्त रामप्रवेश के घर दावत में शामिल होने बाइक से जा रहा था. लेकिन रामप्रवेश के घर पर पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. घर वाले अनुज के घर आने का इंतजार कर रहे थे तभी गश्ती दल की नजर बुरी तरह से घायल अनुज पर पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्या से इलाके में भय का माहौल

अनुज की मौत से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के एक साथी की कार को आग के हवाले कर दिया. लोग पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. अनुज की लाश को लेकर सैकड़ों लोगों ने परमानंदपुर ओपी का घेराव कर दिया. पुलिस ने लोगों को हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//