Mumbai : उद्योगपति अनिल अंबानी एक और मुसीबत में फंस गये है. खबर है कि CBI द्वारा एलआईसी को कथित तौर पर 3,750 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है.
अधिकारियों ने आज बुधवार को यह जानकारी दी. CBI के अधिकारियों के अनुसार यह मामला भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शिकायत पर दर्ज किया गया है.
अनिल अंबानी और उनकी कंपनी पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाये गये हैं.
सीबीआई के अनुसार 2009 से 2012 के बीच 4,500 करोड़ रुपए के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) में निवेश करने के लिए कंपनी द्वारा एलआईसी को कथित रूप से भ्रामक जानकारी दी गयी.
अनिल अंबानी पर आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उसके प्रबंधन ने कंपनी की वित्तीय स्थिति, सुरक्षा और निवेश के बदले उपलब्ध संपत्तियों की सुरक्षा के बारे में गलत जानकारी मुहैया कराई गयी.
सीबीआई के अनुसार एलआईसी को इस निवेश से 3,750 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ. इसके बाद एलआईसी ने इस मामले की गहन वित्तीय छानबीन की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment