Search

 
 
 

आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर, मार्च 2026 में GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार

सेटलमेंट के बाद के SGST के आंकड़ों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने GST रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की है.
 

New Delhi : GST कलेक्शन को लेकर अच्छी खबर आयी है. मार्च,2026 में कुल GST कलेक्शन 8.8 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए  (2,00,064 लाख करोड़ )  से ज़्यादा होने की सूचना है. सरकार ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है.   

 

इससे पहले मार्च 2025 में GST) कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपए रहा था. कुल घरेलू रेवेन्यू 5.9 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा और  इंपोर्ट से होने वाला रेवेन्यू 17.8 प्रतिशत बढ़कर 53,861 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. 

 

नये आंकड़ों के अनुसार मार्च के दौरान रिफंड जारी करने की प्रक्रिया में 13.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.  यह 22,074 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. जानकारी दी गयी है कि रिफंड को एडजस्ट करने के बाद, नेट GST कलेक्शन लगभग 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा.

 

यह पिछले साल की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक है. वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) की बात करें तो इस वर्ष कुल GST राजस्व में 8.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यह 22.27 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा है.

 

वित्त वर्ष 26 में, रिफंड को एडजस्ट करने के बाद शुद्ध राजस्व 7.1 प्रतिशत बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया है.  राज्यों के हिसाब से देखें तोऔद्योगिक राज्यों ने अच्छी बढ़त दर्ज की है, हालांकि कई राज्यों में गिरावट दर्ज की गयी है.  

 

महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन किया. यह सेटलमेंट से पहले लगभग 0.13 लाख करोड़ रुपए था. इसके बाद कर्नाटक और गुजरात ने अच्छा टैक्स कलेक्शन किया है.

 

सेटलमेंट के बाद के SGST के आंकड़ों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने GST रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की है.

 

जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने GST रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की है.  

 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही