Lagatar Desk
बॉलिवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कराने वाला लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अनिल पंडित ने अब राष्ट्रवाद के रथ पर सवार कर लिया है. एक वायरल ऑडियो में उसने दावा किया है कि उसके गैंग के पास 70 हजार शूटर हैं.
इसके साथ ही अनिल पंडित ने कहा है कि देश के गद्दारों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा. बॉलिवुड एक्टर सलमान खान को लेकर कहा है कि उसे माफी मांगनी पड़ेगी. सलमान खान को यह गैंग पहले भी धमकी दे चुका है.
इस बीच खबर है कि बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने फिलहाल चर्चित शो बिग बॉस से दूरी बना ली है. माना जा रहा है कि यह कदम उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों अपराधियों को पुलिस ने मध्य प्रदेश के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया जा रहा है. उनमें एक नाबालिग है. जबकि एक बिहार के बेगुसराय का है और दूसरा हरियाणा का.
लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात के साबरमती जेल में बंद है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश की वजह से उससे किसी भी राज्य की पुलिस या केंद्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ नहीं कर सकती. उसे साबरमती जेल से बाहर भी नहीं ले जा सकता.
देखा जाये तो लॉरेंस बिश्नोई अपने गुर्गों के जरिये हर जगह अपराध तो करा सकता है, लेकिन किसी राज्य की पुलिस उससे पूछताछ तक नहीं कर सकती. साबरमती जेल उसके लिए एक किले जैसा बन गया है.
अनिल पंडित के बारे में बताया जाता है कि वह अमेरिका में रहकर दुनिया के कई देशों में अपराध करवा रहा है. और अब तक उसने गैंग के पास 70 हजार शूटर होने का दावा किया है.
दरअसल, बिश्नोई गैंग को एक बड़े समूह का समर्थन प्राप्त है. एक बड़ा तबका है, जो उसके द्वारा किये गए और किए जा रहे अपराध को अपराध नहीं मानता. एक खास तबके के लोग उसे देशभक्त मानता है.
इस बीच विपक्षी पार्टियों के नेता सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई और गृह मंत्री अमित शाह के बीच कुछ ऐसा बताया जा रहा है, जो कई सवालों को जन्म दे रहा है. अमित शाह ने अब तक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है.