Search

 
 
 

एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की साक्षात्कार तिथि घोषित

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी) पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु चतुर्थ (अंतिम) ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन 8 अक्तूबर 2025 से किया जा रहा है. यह साक्षात्कार राज्य के सरकारी नर्सिंग संस्थानों की सभी सीटों एवं गैर-सरकारी संस्थानों की 50% मुक्त सीटों पर रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु आयोजित किया जा रहा है.
 

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी) पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु चतुर्थ (अंतिम) ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन 8 अक्तूबर 2025 से किया जा रहा है. यह साक्षात्कार राज्य के सरकारी नर्सिंग संस्थानों की सभी सीटों एवं गैर-सरकारी संस्थानों की 50% मुक्त सीटों पर रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु आयोजित किया जा रहा है.

 

पर्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह अंतिम मौका होगा जिसमें एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. पहले, दूसरे एवं तीसरे राउंड में शामिल होकर नामांकित हो चुके अभ्यर्थी भी, यदि वे संस्थान परिवर्तन करना चाहते हैं तो इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं. हालांकि, नई सीट आवंटन की स्थिति में उन्हें पूर्व के नामांकन को त्यागना अनिवार्य होगा क्योंकि पिछला नामांकन स्वतः रद्द माना जाएगा.

 

चतुर्थ (अंतिम) ऑनलाइन साक्षात्कार का कार्यक्रम निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है:-

क्र.सं.     प्रक्रिया     तिथि
1 रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित 08.10.2025
2 ऑनलाइन पंजीकरण एवं पसंद भरना    08.10.2025 से 11.10.2025
3 पसंद में सुधार (यदि आवश्यक हो) 12.10.2025
4 अनंतिम सीट आवंटन पत्र निर्गमन 13.10.2025
5 दस्तावेज सत्यापन एवं संस्थान में नामांकन     14.10.2025 से 18.10.2025

 

अभ्यर्थी परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट http://jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना नाम एवं अन्य जानकारी डाउनलोड कॉलम में देख सकते हैं.

 

पर्षद ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पंजीकरण कर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है ताकि उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित नर्सिंग संस्थानों में नामांकन का अवसर प्राप्त हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही