Search

 
 
 

ANM-GNM प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की जारी, आज शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Ranchi News : ANM और GNM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी गई है. उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के Download सेक्शन में जाकर चारों सेट्स की आंसर की डाउनलोड कर मिलान कर सकते हैं.
 
आंसर की

Ranchi News :  झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने ANM और GNM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं. अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर आपत्ति है, तो आज (31 अगस्त) शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

 

ANM और GNM की प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के Download सेक्शन में जाकर चारों सेट्स की आंसर की और प्रश्न पत्र देख सकते हैं.

 

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपने दावे के साथ पुख्ता सबूत और जरूरी तथ्य भी भेजने होंगे. आपत्ति ई-मेल के जरिए [controller.jceceb@gmail.com] पर भेजी जा सकती है. ई-मेल में प्रश्न संख्या, प्रश्न पत्र का सेट, आपत्ति और उसके समर्थन में प्रमाण की स्कैन कॉपी लगानी होगी.

 

इसके अलावा उम्मीदवार अपनी आपत्ति सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ JCECEB कार्यालय में जाकर भी जमा कर सकते हैं. पर्षद ने साफ किया है कि 31 अगस्त शाम 5 बजे के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को तय समय से पहले अपनी आपत्ति दर्ज कराने की सलाह दी गई है.

 

कार्यालय का पता :  झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रावैधिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची-834010.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही