Ranchi News : राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के लॉन्ड्री स्टाफ 7 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आज हड़ताल पर रहेंगे. लॉन्ड्री स्टाफ के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. खासकर ऑपरेशन थिएटर का काम प्रभावित होने की आशंका है. अस्पताल में ऑपरेशन के लिए जरूरी कपड़े और अन्य सामान की सफाई लॉन्ड्री के जरिए होती है.
कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने की जानकारी कई बार रिम्स प्रबंधन को दी गई. इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. कर्मचारियों के अनुसार, लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से लॉन्ड्री स्टाफ ने आज काम ठप रखने का निर्णय लिया है.
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनके बकाया मानदेय को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनकी परेशानी बनी रहेगी. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

