Search

 
 
 

भाजपा से अलग हुए अन्नामलाई ने नया संगठन वी द लीडर्स शुरू करने की घोषणा की, कहा, लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में स्वीकार किया कि उनके और भाजपा के बीच पिछले 18 महीने से मतभेद चल रहे थे. तमिलनाडु  भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि वह तमिलनाडु में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के  विजन के साथ भाजपा में शामिल हुए थे.
 
पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई

 Chennai : भाजपा से इस्तीफा दे चुके के पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने आज शुक्रवार को राजनीतिक संगठन वी द लीडर्स शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि उनका संगठन तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगा.  

 

 

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में स्वीकार किया कि उनके और भाजपा के बीच पिछले 18 महीने से मतभेद चल रहे थे. तमिलनाडु  भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि वह तमिलनाडु में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के  विजन के साथ भाजपा में शामिल हुए थे. 

 

अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2025 में ही पार्टी छोड़ने के अपने इरादा कर लिया था. इस संबंध में भाजपा नेतृत्व को जानकारी दे दी थी. अन्नामलाई के अनुसार भाजपा नेताओं के आग्रह पर उन्होंने तमिलनाडु चुनाव तक पार्टी के साथ निभाया. 
 


प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहरा सम्मान जाहिर करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि अंतिम निर्णय(इस्तीफा) लेने से पूर्व उन्होंने भाजपा के अग्रणी नेताओं से सलाह-मशविरा किया था. 

 

अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए था. उन्होंने AIADMK के साथ गठबंधन को लेकर अपने मतभेद जाहिर किये. कहा कि वह पार्टी(भाजपा) के लिए कोई समस्या खड़ी नहीं करना चाहते थे.  

 

वी द लीडर्स के लॉन्च की घोषणा करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि वह और उनका नया संगठन राज्य में आगामी चुनाव लड़ेगा. अपनी राजनीतिक यात्रा को अकेले लड़ी जाने वाली लड़ाई करार दिया 
 

 

अन्नामलाई ने कहा कि वह आम लोगों के साथ चलना चाहते हैं. आरोप लगाया कि राष्ट्रीय पार्टियां अक्सर तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं को पूरी तरह से समझने में विफल रहती हैं.

 

डीएमके और तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय पर हमलावर होते हुए कहा कि राजनीति को किसी एक परिवार तक सीमित रखना गलत है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही