NewDelhi : विश्व पर्यावरण दिवस पर आज 5 जून को राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप को नष्ट कर रही है.
𝐆𝐫𝐞𝐚𝐭 𝐍𝐢𝐜𝐨𝐛𝐚𝐫 𝐢𝐬 𝐧𝐨𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐬𝐚𝐥𝐞.
— Congress (@INCIndia) June 5, 2026
It is India's treasure.
No matter how hard PM Modi tries to hand our national treasure to Adani, we will defend its forests, its people, and its future at all costs. ✊ pic.twitter.com/b98CO9NKQp
राहुल गांधी के अनुसार एक व्यवसायी(अडानी) को लाभ पहुंचाने के लिए प्राचीन मूंगा चट्टानों और अपूरणीय वर्षावनों के साथ-साथ 1.5 करोड़ से अधिक पेड़ों को नष्ट किया जा रहा है.
This #WorldEnvironmentDay, I want to ask every young Indian one question:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 5, 2026
What kind of India do you want to inherit?
One where rainforests have been bulldozed for casinos, coral reefs erased from maps, tribal communities pushed off their land, and the air we breathe turned into… https://t.co/Wci4BNkGQu
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि यह भारत की विरासत है जिस पर सरकार बुलडोजर चला रही हैं. केवल आप (जनता) ही उन्हें रोक सकते हैं.
उन्होंने कहा कि मैं विश्व पर्यावरण दिवस पर हर युवा भारतीय से प्रश्न पूछना चाहता हूं कि आपको किस तरह का भारत विरासत में चाहिए? क्या ऐसी विरासत चाहिए, जहां कैसीनो के लिए वर्षावनों को नष्ट कर दिया गया है, मानचित्रों से मूंगा चट्टानें मिटा दी गयी हैं,
आदिवासी समुदायों को उनकी जमीन से खदेड़ दिया गया है,और जिस हवा में हम सांस लेते हैं वह जहर में बदल गयी है? राहुल ने पूछा कि या आपको वैसी विरासत चाहिए, जहां भारत की प्राकृतिक विरासत सुरक्षित है, हमारे आदिवासी समुदाय सुरक्षित हैं और प्रगति प्रकृति के साथ काम करती है, इसके खिलाफ नहीं.
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, 𝐆𝐫𝐞𝐚𝐭 𝐍𝐢𝐜𝐨𝐛𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐨𝐣𝐞𝐜𝐭 𝐢𝐬 𝐧𝐨𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐬𝐚𝐥𝐞. यह भारत का खजाना है. लिखा कि चाहे प्रधानमंत्री मोदी हमारे राष्ट्रीय खजाने को अडानी को सौंपने की कितनी भी कोशिश कर लें, हम हर कीमत पर इसके जंगलों, इसके लोगों और इसके भविष्य की रक्षा करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment