Search

 
 
 

तमिलनाडु : के अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी, नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर के साथ जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि के अन्नामलाई अब भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं.  प्रेस रिलीज के अनुसार नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
 
के अन्नामलाई

NewDelhi :  तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ दी है. उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के अन्नामलाई के इस्तीफे पर मुहर लगा दी है.  भाजपा ने अपनी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी है.

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर के साथ जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि के अन्नामलाई अब भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं.  प्रेस रिलीज के अनुसार नितिन नबीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. 

 

 

मामला यह है कि अन्नामलाई दो जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मिले थे. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात की थी. इन सबके समक्ष अन्नामलाई ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पार्टी छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी. 
 


सूत्रों के अनुसार भाजपा के इन नेताओं ने अन्नामलाई मनाने की कोशिश की थी, लेकिन अन्नामलाई अपना फैसला बदलना नहीं चाहते थे. अंतत: विवश होकर भाजपा को उनका इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 
   

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही