Jamshedpur News : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को जमशेदपुर पर पहुंचीं. दौरे की शुरुआत उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद से की. इसके बाद प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी SIR को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने विपक्ष पर देश में भ्रम का माहौल बनाने और बाहरी ताकतों को बढ़ावा देकर देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/what-are-the-political-implications-of-nitin-nabins-participation-in-the-jharkhand-bjp-executive-committee-meeting
मीडिया ने केंद्रीय मंत्री से देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों और जेनजी के विरोध प्रदर्शनों के राजनीतिक प्रभाव को लेकर सवाल किया. उनसे पूछा गया कि अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के आंदोलनों के बाद देश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले थे और केंद्र की सत्ता भी बदली थी. ऐसे में क्या मौजूदा छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों से भाजपा को भी सत्ता परिवर्तन की आशंका है? इस पर अन्नपूर्णा देवी ने कोई जवाब नहीं दिया.
केंद्रीय मंत्री की चुप्पी के बाद यह सवाल भी चर्चा में है कि क्या छात्र आंदोलनों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करने में असहज है? क्या इन आंदोलनों से उठ रहे सवालों का राजनीतिक प्रभाव केंद्र सरकार के लिए चुनौती बन सकता है?
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
