Search

 
 
 

अरुणाचल की ऊंची चोटियों पर खामोशी टूटी : चीन से संघर्ष पर मोदी सरकार की चुप्पी, उठे सवाल

National News : हिमवीर सम्मान समारोह में आइटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने कहा- पिछले कुछ दिनों से अरुणाचल में कई जगहों पर भारत और चीन के सैनिकों का आमना-सामना हुआ. और संघर्ष का यह सिलसिला अभी भी जारी है. उन्होंने जवानों की बहादुरी की तरीफ की. लेकिन साथ में यह भी कहा कि पारंपरिक तरीके से चीन का मुकाबला कठिन होगा.
 
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

Lagatar Desk: चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर कई सालों से जारी खामोशी आखिरकार 22 अक्टूबर को टूट गई. राजस्थान के अलवर में ITBP के सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज में पहली बार चुप्पी टूटी और सीमा पर अंतहीन संघर्ष की आधिकारिक पुष्टि की गई.

 

हिमवीर सम्मान समारोह में आइटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने कहा- पिछले कुछ दिनों से अरुणाचल में कई जगहों पर भारत और चीन के सैनिकों का आमना-सामना हुआ. और संघर्ष का यह सिलसिला अभी भी जारी है. उन्होंने जवानों की बहादुरी की तरीफ की. लेकिन साथ में यह भी कहा कि पारंपरिक तरीके से चीन का मुकाबला कठिन होगा.

 

 

 

कपूर ने आगे बताया कि नवगठित शौर्य कमांडो टीमों ने इन टकरावों में बेहतरीन काम किया है. उन्होंने कहा कि अब पारंपरिक तरीके पुराने पड़ चुके हैं. चीन भारत का सबसे बड़ा विरोधी है. ड्रोन प्लाटून खड़े कर दिए गए हैं, गलवान जैसी स्थितियों के लिए स्ट्राइक कोर्स शुरू हो गया है और सीमा चौकियों पर भूमिगत बंकर बनाए जा रहे हैं.

 

 

 

आइटीबीपी के डीजी की स्वीकारोक्ति के कुछ देर बाद ही यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया. यह सवाल तेजी से उठने लगा कि आखिर केंद्र की मोदी सरकार चीन सीमा पर होने वाले संघर्षों की स्वीकार क्यों नहीं करती. मीडिया की खबरों पर चुप्पी क्यों साध लेती है.

 

कांग्रेस महसाचिव व सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ITBP के डीजी ने जवानों की तारीफ की है, जो सही है. लेकिन अरुणाचल में चल रहे फेस-ऑफ पर प्रधानमंत्री और सरकार की तरफ से गहरी खामोशी है. उन्होंने 2020 के पुराने बयान का जिक्र किया और कहा कि भारत अभी भी उसकी कीमत चुका रहा है.

 

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था कि चीन द्वारा अरुणाचल में पेट्रोलिंग रोकी जा रही है. लेकिन सरकार के स्तर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया. सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थकों ने इसे अफवाह व झूठ बताया था.

 

अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि जो बात अब आइटीबीपी के डीजी की तरफ़ से कही जा रही है, वही बात मोदी सरकार ने देश को पहले क्यों नहीं बतायी. लोग गलवान हमले को भी याद कर रहे हैं, तब भी सरकार ने उस पर परदा डालने की कोशिश की थी. विपक्ष के हंगामे के बाद पीएम मोदी ने संसद में कहा था- ना कोई घुसा है, ना किसी चौकी पर कब्जा हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही