National News : आज दिल्ली की सड़कों पर संग्राम देखने को मिल सकता है. वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और नागरिक मंच पीपल्स अगेंस्ट एसआईआर (People Against SIR) द्वारा आज शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ विरोध मार्च निकाला जायेगा. मार्च निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक निकाला जायेगा. इन संगठनों ने एसआईआर के विरोध में शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.
कल तेइस अक्टूबर को हम सब लोगों को आपने अपने शहरों में आपने आपने महौलेों में सड़कों पर उतरना है वोट चोरी के ख़िलाफ़ अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए https://t.co/11xTus2hEK
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) October 22, 2026
इन संगठनों की मांग है कि वोटर लिस्ट से जिन लोगों के नाम काटे गये हैं, उनका वोट देने का अधिकार बहाल किया जाये. साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटा कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये. बता दें कि विरोध-प्रदर्शन देश भर में किये जायेंगे. दिल्ली में दोपहर एक बजे सभी गुरुद्वारा बंगला साहिब, गोल डाकखाना और गोल मार्केट के पास जमा होंगे. इसके बाद निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालेंगे वहां जन संसद का आयोजन किया जायेगा.
एसकेएम ने यह भी कहा है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंप कर एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और वोटर लिस्ट से कथित तौर पर काटे गये 13.41 करोड़ नागरिकों के वोटिंग राईट को बहाल करने की मांग करेंगे. इसके अलावा एसकेएम ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित 2023 के कानून में संशोधन कर चयन समिति में CJI को शामिल करने, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने संबंधी आदेश रद्द करने की भी मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

