Search

 
 
 

भाजपा का आरोप, विदेशी संगठनों के साथ मिलकर कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की साजिश में लगी है

National News : भाजपा  प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर राहुल और सोनिया गांधी की 28 अप्रैल 2025 को प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल(पीआई) के प्रतिनिधियों के साथ 10 जनपथ में हुई मुलाकात को कटघरे में खड़ा किया है.  आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस विदेशी लोकतंत्र-विरोधी ताकतों के रिमोट कंट्रोल पर चल रहे हैं
 
पीआई के प्रतिनिधियों के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी(फाइल फोटो)

National News : भाजपा ने राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के रेजीम चेंज संबंधी पोस्ट पर हल्ला बोला है. साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह विदेशी संगठनों के साथ मिलकर भारत में अराजकता फैलाने और सत्ता परिवर्तन की साजिश रच रही है.  

 

 

भाजपा  प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर राहुल और सोनिया गांधी की 28 अप्रैल 2025 को प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल(पीआई) के प्रतिनिधियों के साथ 10 जनपथ में हुई मुलाकात को कटघरे में खड़ा किया है.  आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस विदेशी लोकतंत्र-विरोधी ताकतों के रिमोट कंट्रोल पर चल रहे हैं
   
 

प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा, वैश्विक जांच में कांग्रेस की अराजकता और सत्ता परिवर्तन (रेजीम चेंज) की साजिश का पर्दाफाश! ग्लोबल केओस इंक ग्रोज टू 101 ग्रुप्स (Global Chaos inc grows to 101 groups) शीर्षक वाली जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे कम्युनिस्ट संगठन प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल’ (PI) फ्रांस, अल्बानिया और भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक जैसी संदेश रणनीति (messaging) का समन्वय कर रहा था. इस संदेश रणनीति का मकसद था, नये विद्रोह के जरिए सत्ता परिवर्तन. 
 


प्रदीप भंडारी ने अपने पोस्ट में कांग्रेस से पूछा, क्या विरोध प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के साथ मिलकर काम कर रही थी? पूछा कि जब विरोध प्रदर्शन चल रहे थे, तब कांग्रेस और PI के बीच किस तरह के संदेशों का लेन देन  हो रहा था?  राहुल गांधी का वियतनाम यात्रा के संदर्भ में पूछा कि  क्या यह एक नवंबर के विरोध प्रदर्शन के लिए ऐसे ही कई संगठनों से निर्देश लेने से जुड़ा है?

   
 
प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार में  किसी भी तरह की सत्ता परिवर्तन, हिंसा और अराजकता की साजिश कामयाब नहीं होगी.  पीएम मोदी की सरकार के तहत भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित करार देते हुए कहा,  भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश और हिंसा के जरिए सड़कों पर अराजकता फैलाने का प्रयास नाकाम हो जायेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही