Search

 
 
 

त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी, कंटेंट क्रिएटर पर रिजिजू  भड़के, कहा, पुलिस सबक सिखायेगी

National News :  किरेन रिजिजू ने अपने ऑफिशयल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई है, लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी. इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी. उन्होने लिखा, समाज में जो लोग इस तरह का बुरा बर्ताव बर्दाश्त करते हैं, वे भी नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं.
 
किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

National News :  दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ की गयी कथित नस्लीय टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है.केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस नस्लीय टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा की पुलिस आरोपी को सबक सिखायेगी.

 

 

किरेन रिजिजू ने अपने ऑफिशयल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई है, लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी. रिजिजू ने लिखा, इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी. उन्होने लिखा, समाज में जो लोग इस तरह का बुरा बर्ताव बर्दाश्त करते हैं, वे भी नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं. 

 

 

खबरों के अनुसार त्रिपुरा पुलिस ने आमिर शैकीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. इसमें युवक पर नस्लीय उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और राज्य के मूल निवासियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत यूथ टिपरा फेडरेशन (YTF) ने अगरतला में दर्ज कराई है. 

 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन नाम का युवक त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करते  नजर रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे नॉर्थ ईस्ट में उबाल आ गया.


 
 इस मामले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के डीजीपी को दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क कर कार्र्वाई करने का निर्देश दिया है.  इसके अलावा कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है.


 
लगातार बढ़ रहे विरोध के बाद आमिर शौकीन ने सोशल मीडिया परवीडियो डिलीट कर दिया. साथ ही  माफी मांगी. वीडियो के स्क्रिप्टेड होने का दावा करते हुए कहा, उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही