National News : राम मंदिर चंदा चोरी का मामला फिर सुर्खियों में है. कांग्रेस ने यह मामला फिर लाइम लाईट में ला दिया है. आज गुरुवार को कांग्रेस अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला.
STORY | 'BJP, RSS, VHP ka sapna, chande ka maal apna': Cong on Ram temple donation theft The Congress on Thursday launched a scathing attack on Prime Minister Narendra Modi over the Ram temple donation theft case, asking why he became "complicit in this sin" by offering his "tacit consent". The opposition party took a swipe at Hindutva outfits over the issue with the rhyming line in Hindi -- 'BJP, RSS VHP ka sapna, chande ka maal apna' (The dream of the BJP, RSS, and Vishva Hindu Parishad is to treat donation funds as their own)". READ: https://t.co/mV1fEb2ISe (File Photo)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि उन्होंने अपनी सहमति देकर इस पाप में हिस्सेदार बनने का काम क्यों किया. कांग्रेस ने भाजपा सहित हिंदुत्ववादी संगठनों पर तंज कसते हुए तुकबंदी की, भाजपा, आरएसएस, विहिप का सपना, चंदे का माल अपना.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावा ही चोरी नहीं हुआ है, बल्कि मंदिर निर्माण के लिए देश के करोड़ों लोगों द्वारा दिये गये हजारों करोड़ रुपये के चंदे में भी ‘डाका डाला गया.
जयराम रमेश ने दावा किया कि विपक्ष द्वारा बार-बार सवाल उठाए जाने के बावजूद भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों पर लगे आरोपों को लेकर न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई की गयी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

