Sariya(Giridih) : कोडरमा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को सरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की. अन्नपूर्णा देची सरिया, कोयरीडीह, घुठिया पैसरा, दुर्गी धोवैया, खैराटांड़, करनोडीह, विश्वकर्मा चौक -चौराटांड़, नगर केसवारी, केसवारी-बाजार टांड, बरवाडीह-बजरंग चौक, परसिया, नावाडीह, जनकपुर, सिंगदहा गौशाला मैदान, बागोडीह, सबलपुर, उर्रों, फैकरापहरी पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरिया की चिर प्रतीक्षित मांग सरिया ओवरब्रिज को हमारी अगुवायी में पूरा किया गया. साथ ही कई ट्रेनों का ठहराव कराया गया. आगे भी कुछ स्पेशल ट्रेन सरिया के हजारीबाग रेलवे स्टेशन में ठहराव कराने की मांग की है. उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ववला योजना, गरीबों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में बताया. कहा कि मोदी सरकारी के नेतृत्व में शुद्ध पेयजल को नल जल योजना के तहत साढ़े 17 करोड़ लोगों के घर तक पहुंचाया गया. अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित में कई योजनाएं लागू की गई, मगर राज्य सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण यह योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पायी. लेकिन जब राज्य में डबल इंजन की सरकार आएगी तो जनता को उनका पूरा-पूरा हक मिलेगा. अन्नपूर्णा ने कहा कि राज्य सरकार तो गरीबों के अनाज को भी खा जा रही है. आगे कहा कि जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं. सरकार ने बालू खनन टेंडर नहीं होने दिया, ताकि उसकी आड़ में भ्रष्टाचार कर सके. कहा अगर हम फिर से कोडरमा में जीतकर आते हैं तो कोडरमा का चहुमुखी विकास करते हुए शिक्षा का हब बनाना मेरी प्राथमिकता होगी. वहीं बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने चुनावी लग्न की बात करते हुए कहा कि यह लग्न 5 साल बाद आता है. उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. कहा कि मोदी की अगुवाई में देश में महिला सशक्तिकरण, 33 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक से मुक्ति, धारा 370, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे कई कार्य हुये. कहा कि आज पड़ोसी देश में भी नरेंद्र मोदी की मांग है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय, अमित आनंद, हेमलाल मंडल, पवन पांडेय, सतीष मंडल, टिंकू साव समेत सैकड़ों महिला- पुरुष समेत भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmm-candidate-kalpana-soren-filed-nomination-in-gandey-vis-by-election/">गिरिडीह
: गांडेय विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
: गांडेय विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
Leave a Comment