Sourav Shukla Ranchi: बिहार में सियासी करवट लेने के साथ झारखंड जदयू ने भी महागठबंधन के साथ चलने का ऐलान तो कर दिया है. लेकिन राज्य के परिवेश और 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में संगठन को स्थापित कैसे करेगी ये सबसे अहम सवाल है. वहीं महागठबंधन में जदयू को कितनी सीटें मिलेंगी ये संगठन की मजबूती से तय होगा. झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कई बार कहा है कि हमारी मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी. और महागठबंधन की में हमरी कितनी हिस्सेदारी होगी यह शीर्ष नेतृत्व झामुमो से बात कर तय करेंगे. इसे पढे़ं- 77">https://lagatar.in/the-governor-sought-advice-from-the-attorney-general-regarding-the-bill-expanding-the-scope-of-77-percent-reservation/">77
प्रतिशत आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले विधेयक को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने अटॉर्नी जनरल से मांगी सलाह
कोई कह सकता है कि राष्ट्रपति की नियुक्ति अनुकंपा पर हुई है, सर्वोच्च न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : झामुमो
प्रतिशत आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले विधेयक को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने अटॉर्नी जनरल से मांगी सलाह
झारखंड में जदयू सम्मानजनक सीटों पर लड़ेगा चुनाव
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि खीरु महतो के नेतृत्व में झारखंड में जदयू मजबूत हुआ है. वहीं संगठन की सक्रियता भी बढ़ी है. पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक लोगों की समस्या और स्थानीय मुद्दों को समझने का काम कर रहा है. हमारी ताकत राज्य की जनता है, और झारखंड के प्रभारी अशोक चौधरी का भी दौरा इसी महीने होना है. उनके आगमन के बाद संगठन की स्थिति का आकलन किया जाएगा. जहां तक चुनाव की बात है तो जदयू सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसे भी पढे़ं- कैसे">https://lagatar.in/how-can-anyone-say-that-the-president-has-been-appointed-on-compassion-the-supreme-court-should-take-suo-moto-cognizance-jmm/">कैसेकोई कह सकता है कि राष्ट्रपति की नियुक्ति अनुकंपा पर हुई है, सर्वोच्च न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : झामुमो
Leave a Comment