Search

 
 
 

अनूप दास हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 
Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र में हुए अनूप दास हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें सत्यजीत पाठक, राजेश लोहरा और विपिन सिंह मुंडा शामिल है. सभी आरोपी रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक लाख रुपया नगद, एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया.

लूटपाट को लेकर हुई हत्या

अनुप कुमार दास अफीम की खेती करना चाहता था. इसके लिये सत्यजीत पाठक से संपर्क किया. सत्यजीत अफीम पोस्ता दाना दिलवा देने की बात कहकर रुपये लेकर बुलाया था. अनूप कुमार दास जब एक लाख रुपये लेकर पहुंचा तो अपराधियों ने लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी. गौरतलब है कि अनूप कुमार दास 02 मई की शाम स्कूटी से घर से यह कहकर निकला था कि बुंडू तमाड़ जा रहे हैं. रात में फोन से सूचना मिली कि अनूप कुमार दास तमाड़ थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव स्थित पीसीसी सड़क पर खून से लथपथ पड़ा हुया है. छोटा भाई अमित अपने परिजनों के साथ पंडरानी पहुंचा, तो देखा अनूप के शरीर पर कई जगह किसी धारदार हथियार से वार के निशान है. वह खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ हैं. इसे भी पढ़ें : इस्लामाबाद">https://lagatar.in/islamabad-former-pm-imran-khan-arrested-from-outside-the-high-court-pakistani-rangers-took-action/">इस्लामाबाद

: हाईकोर्ट के बाहर से पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, पाकिस्तानी रेंजर्स ने की कार्रवाई

एसएसपी ने किया था टीम का गठन

मामले का खुलासा के लिए एसएसपी के द्वारा ग्रामीण एसपी के निर्देशन में तमाड़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने घटना में शामिल सत्यजीत पाठक, राजेश लोहरा और विपिन सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ में बताया कि मृतक अनूप का सत्यजीत पाठक से पूर्व से जान पहचान थी. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही