Search

 
 
 

हजारीबाग के दनुआ घाटी में फिर हादसा : खाई में गिरा ट्रेलर, ट्रक भी पलटा

Hazaribagh News : चोरदाहा पिकेट से लगभग 200 मीटर पीछे कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रक झारखंड से बिहार के आरा जा रहा था. हादसे में चालक संतोष यादव (45 वर्ष), पिता सीमांत यादव, निवासी आरा (बिहार) घायल हो गए.
 
सड़क किनारे पलटा ट्रक

Hazaribagh News : चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को घाटी में अलग-अलग समय पर दो सड़क हादसे हुए. महज चार घंटे के अंतराल में कोयला लदा ट्रक और पोकलेन मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. दोनों दुर्घटनाओं में वाहनों के चालक घायल हो गए. 

 

पहली घटना सोमवार अहले सुबह करीब चार बजे की है. चोरदाहा पिकेट से लगभग 200 मीटर पीछे कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रक झारखंड से बिहार के आरा जा रहा था. हादसे में चालक संतोष यादव (45 वर्ष), पिता सीमांत यादव, निवासी आरा (बिहार) घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी राजू पासवान मौके पर पहुंचे और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया.

इसे भी पढ़ें:

वहीं, दूसरी दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे दनुआ घाटी में हुई. बिहार की ओर पोकलेन मशीन लेकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 से 40 फीट नीचे खाई में जा गिरा. इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं. घायल चालक को उपचार के लिए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

 

गौरतलब है कि दनुआ घाटी में आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं. कभी तेज रफ्तार तो कभी वाहनों के अनियंत्रित होने से जान-माल का नुकसान हो रहा है. इसके बावजूद दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की चुनौती बनी हुई है. घाटी से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही