National News: कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी का जो खेल सांसद और परिसीमन को लेकर प्रदेश के पीछे चल रहा है, उसे देश की जनता जानना चाहती है.
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को एक्स पर लिखा है, “अब तक देश को पता चल जाना चाहिए था कि संसद का शीतकालीन सत्र कब होगा. बशर्ते शीतकालीन सत्र होना है, तो देश उसके बारे में जानना चाहता है. मॉनसून सत्र जिसका अभी तक सत्रावसान नहीं हुआ है, उसे कब फिर से बुलाया जाएगा”.
इसे भी पढ़ें -
जयराम रमेश ने लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिशों का जिक्र करते हुए परिसीमन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का परिसीमन को लेकर क्या फ़ॉर्मूला है, अगर ऐसा कोई फ़ॉर्मूला है तो. उन्होंने लिखा कि इस मामले पर जारी सस्पेंस से दो बातें सामने आती हैं. या तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद असमंजस में हैं और अपनी ही बयानबाजी में उलझ गए हैं या फिर कुछ गंभीर योजना बनाई जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

