Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News: प्रभात मेहता हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रभात कुमार मेहता हत्याकांड में पलामू पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र कुमार (23) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Palamu: प्रभात कुमार मेहता हत्याकांड में पलामू पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र कुमार (23) के रूप में हुई है. वह पाटन थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव का रहने वाला है.

Uploaded Image

पुलिस के अनुसार, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान अनुसंधान में धर्मेन्द्र कुमार की संलिप्तता सामने आई. सत्यापन के बाद उसे 4 अगस्त 2026 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के भरथल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/babulal-marandi-raises-questions-about-the-cid-probe-into-jpsc-irregularities-lashes-out-at-cid-chief-manoj-kaushi

पूछताछ में धर्मेन्द्र कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसने पुलिस को बताया कि प्रभात कुमार मेहता की हत्या आपसी दुश्मनी और पुरानी रंजिश के कारण की गई थी. आरोपी को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया गया. आवश्यक पूछताछ पूरी होने के बाद उसे गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.

 

गौरतलब है कि पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी प्रभात कुमार मेहता का 25 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था. अगले दिन उसका शव पांडेयपुरा गांव स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ था. इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्फ राहुल चंद्रवंशी को पहले ही बेंगलुरु से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही