Search

 
 
 

रांची में एक और फ्लाईओवर जल्द हो जाएगा तैयार

 
Basant Munda  Ranchi: रातू रोड कॉरिडोर का निर्माण जनवरी 2025 तक होने की संभावना नहीं दिख रही है. क्योंकि इस कॉरिडोर में तीन रैम्प बनना है. पहला ओटीसी पिस्कामोड़ रैम्प, दूसरा आटीआई रोड रैम्प व तीसरा राजभवन के समक्ष निर्माण जारी है. 291 करोड़ की लागत से यह कॉरिडोर बन रहा है. यह 3.50 किमी तक बनेगा. इसमें 101 पिलर खड़ा किया जा चुका है. ओटीसी ग्राउंड में रैम्प बनाकर तैयार कर लिया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/8.jpg">

class="size-full wp-image-997417 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसमें केवल अलकतरा देना बाकी रह गया है. पिस्कामोड़ की तरफ से छत में अलकतरा देने का काम चल रहा है. छत के दोनों ओऱ डिवाइडर लगभग बनकर तैयार हो गया है. फ्लाइओवर के नीचे वाली सड़क को भी दुरुस्त किया जा रहा है. बारिश का पानी रोड पर न जमे इसके लिए नाली का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है. काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि काम तेजी से हो रहा है. मई जून तक रोड का पूरा काम पूरा होने की संभावना है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />एक लाख से अधिक लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

रातू रोड कॉरिडोर के निर्माण में छत ढलाई का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. इसके बन जाने से रातू क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा. इस कॉरिडोर के बन जाने से पंडरा, आईटीआई, रातू, मांडर, ब्राम्बे व रवि स्टील के लगभग एक लाख लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी. रातू रोड का कॉरिडोर का निर्माण जुलाई 2022 में काम शुरू किया गया था. वहीं सभी मुख्य रोड को एनएच से जोड़ने का प्रयास हो रहा है, ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही सुलभ हो सके. फिलहाल आइटीआइ रोड में पिलर और कैप में गटर चढ़ाने का काम जारी है.

झारखंड की कला संस्कृति से रूबरू होंगे लोग

झारखंड का पहला कॉरिडोर होगा जहां पर झारखंड के शहीदों व महापुरूषों की जीवनी दिखेगी. इसके साथ ही झारखंड की सोहराई पेटिंग्स भी कॉरिडोर के पिलरों में उकेरी जाएगी. लोगों को झारखंड की कला संस्कृति से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही