Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में जल्द बनेगी एक और फोरलेन सड़क, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

राजधानी वासियों को जल्द ही एक और फोरलेन सड़क मिलेगा. यह सड़क डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक बनाई जाएगी, जिससे आवागमन में सुविधा मिलेगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी वासियों को जल्द ही एक और फोरलेन सड़क मिलेगा. यह सड़क डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक बनाई जाएगी, जिससे आवागमन में सुविधा मिलेगी. 

 

सड़क की लंबाई और निर्माण की प्रक्रिया


इस फोरलेन सड़क की लंबाई करीब 1.878 किलोमीटर होगी. प्रशासन ने इसके निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 29 भूखंडों का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें रैयत और गैर मजरूआ मालिक की जमीनें शामिल हैं.

 

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया


प्रशासन ने प्रस्तावित जमीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. साथ ही इन जमीनों पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर भी सख्त पाबंदी लगा दी गई है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.

 

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत


इस फोरलेन सड़क के निर्माण से लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. इससे शहर के यातायात में सुधार होगा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही