Search

 
 
 

JSSC सहायक आचार्य परीक्षा-2026: अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन

Ranchi News: अब 29 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी.
 
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की तारीख में संशोधन किया है. आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका दिया है.

इसे भी पढ़ें: 

अब 29 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी.

 

आवेदन से जुड़ी प्रमुख तिथियां

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 29 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक

परीक्षा शुल्क भुगतान: इसकी तारीख की अलग से सूचना जारी की जाएगी.

फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक

 

आवेदन में नाम, जन्मतिथि, ई-मेल और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य प्रविष्टियों में संशोधन: 23 से 24 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक


JSSC ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी आगामी सूचनाओं पर भी नजर रखें. परीक्षा शुल्क भुगतान की तारीख अलग से प्रकाशित की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही