Search

 
 
 

कटिहार मामले में दूसरे युवक की भी मौत, सम्राट चौधरी बोले- फिर से लौटा जंगलराज

 
Katihar : कटिहार के बारसोई प्रखंड में बुधवार को बिजली की मांग कर रही उग्र भीड़ पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. जिसके बाद पुलिस की गोली से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गये. वहीं बुधवार की देर रात इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई. कटिहार के डीएम ने मौत की पुष्टि की.

सम्राट चौधरी ने बोला नीतीश सरकार पर हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-393.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं इस घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने घटना की निंदा की. साथ ही कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पहले नौकरी मांगने वालों पर गोली चला रही थी और अब बिजली मांगने वालों को सरकार गोली मार रही है. उन्होंने कहा कि एक बार फिर राज्य में जंगलराज जैसे हालात देखने को मिल रहे है.

क्या है मामला ?

बता दें कि बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में बारसोई में पावर सब स्टेशन पर स्थानीय लोग उग्र प्रदर्शन करने पहुंचे थे. भीड़ इतनी बढ़ गयी कि पुलिस को इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. इसी बीच पुलिस ने भीड़ पर गोलियां चला दीं. इसमें तीन लोगों को गोली लग गई. जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं इस घटना में घायल तीसरे युवक का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें: सुभाष">https://lagatar.in/people-came-on-the-road-to-stop-ranchi-in-protest-against-subhash-munda-murder-case/">सुभाष

मुंडा की हत्या के विरोध में रांची बंद कराने सड़क पर उतरे लोग, SSP ने नगड़ी थानेदार को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही