Search

 
 
 

जमशेदपुर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, युवक के पास से धारदार हथियार बरामद

Jamshedpur News:  एंटी क्राइम चेकिंग की निगरानी बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने की. उनकी देखरेख में पुलिस टीम ने वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की. शहर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से इस तरह की जांच तेज की जा रही है.
 
युवक के पास से हथियार बरामद

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने खरकई पुल के समीप आने-जाने वाले वाहनों की जांच की. जांच के क्रम में एक युवक के पास से धारदार हथियार बरामद किया गया. हथियार मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया.पुलिस हथियार रखने के पीछे की वजह और युवक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

 

 

 

थाना प्रभारी की मौजूदगी में  चेकिंग अभियान चला

एंटी क्राइम चेकिंग की निगरानी बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने की. उनकी देखरेख में पुलिस टीम ने वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की. शहर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से इस तरह की जांच तेज की जा रही है.पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही