Search

 
 
 

Ranchi News : NEET-PG परीक्षा 30 अगस्त को, केंद्रों के पास रहेगी निषेधाज्ञा

Ranchi News : NEET-PG परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या पांच से अधिक लोगों के जुटान पर रोक रहेगी. परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. निषेधाज्ञा सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : NEET-PG परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या पांच से अधिक लोगों के जुटान पर रोक रहेगी. परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. निषेधाज्ञा सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.

 

अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने BNSS की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह आदेश जारी किया है. प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की है.

 

निषेधाज्ञा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र या हरवे-हथियार लेकर चलने और बैठक या आमसभा आयोजित करने पर रोक रहेगी. सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है.

 

रांची में NEET-PG के लिए चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं-

1. Ram Tahal Choudhary Institute of Technology (RTCIT), Anandi, Ormanjhi Block Chowk
2. Arununma Technical Services Pvt. Ltd., Pragati Path, Road No.-6, Samlong, Lower Chutia
3. ICube Digital, Near Medanta Hospital, Cafeteria Building, Irba
4. Oxford Public School, Old H.B. Road, Pragati Path, Ranchi

 

जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और आम लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही