Search

 
 
 

ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार पर आरोप, घर में नजरबंद करने की धमकी दी गयी

National News  : ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी का 15 सेकेंड के एक वीडियो शेयर किया है. उस वीडियो  में शुभेंदु अधिकारी कह रहे हैं कि  आप फेसबुक पर ही रहें, आपको सड़क पर नहीं निकलना होगा. आप सड़क पर न आ पायें, इसकी व्यवस्था करूंगा. हालांकि शुभेंदु अधिकारी के इस बयान की पुष्टि नहीं हुई है कि यह कब और किसके लिए कहा गया है.
 
ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

National News  :  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CM शुभेंदु अधिकारी पर उन्हें घर में नजरबंद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है.ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर य़ह आरोप शेयर किया है. ममता बनर्जी ने सोमवार रात पोस्ट किया. सरकारी कार्यालय से मुझे धमकी देकर कहा गया कि मुझे मेरे घर से भी बाहर नहीं निकलने दिया जायेगा. पूर्व सीएम ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों पर हमला करार दिया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है
 

 

ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी का 15 सेकेंड के एक वीडियो शेयर किया है. उस वीडियो  में शुभेंदु अधिकारी कह रहे हैं कि  आप फेसबुक पर ही रहें, आपको सड़क पर नहीं निकलना होगा. आप सड़क पर न आ पायें, इसकी व्यवस्था करूंगा. हालांकि शुभेंदु अधिकारी के इस बयान की पुष्टि नहीं हुई है कि यह कब और किसके लिए कहा गया है. 

 

 


ममता बनर्जी के अनुसार सरकारी कार्यालय से उन्हें शुभेंदु अधिकारी ने खुलेआम धमकी दी  कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मैं अपने घर से बाहर भी न निकल पाऊं. ममता ने इसे राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को टैग किया है. सवाल किया कि क्या देश का संविधान यही कहता है कि संवैधानिक लोकतंत्र में विपक्षी दल के नेता पर घर से बाहर जाने पर रोक लगाने या धमकी देने का अधिकार है?
 

ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमलावर होते हुए लिखा, सत्ता का अहंकार कुछ समय के लिए डरा सकता है, लेकिन इतिहास गवाह है कि जनता के सामने अहंकार को झुकना पड़ता है. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज किया है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही