National News : चुनाव आयोग द्वारा देश भर में चलाये जा रहे मतदाता विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के कारण देश के लगभग 10 करोड़ लोग वोट देने के अधिकार से वंचित हो सकते हैं.
Mr Navdeep Suri, former Ambassador of India to Egypt and United Arab Emirates and former High Commissioner to Australia said on the S.I.R. process:
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) August 24, 2026
"If I have trouble establishing my citizenship after representing India in the three countries, what's the fate of the common…
बता दें कि मिस्र और यूएई में भारत के राजदूत रह चुके नवदीप सूरी ने पंजाब में जारी SIR प्रक्रिया के दौरान नागरिकता साबित करने में आ रही व्यावहारिक परेशानियों को उजागर किया है. नवदीप सूरी के बयान के बाद पी चिदंबरम ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है
पूर्व राजनयिक सूरी के अनुसार उनके पास वोटर आईडी और आधार कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज भी हैं. लेकिन अधिकारियों ने उनसे नागरिकता के प्रमाण के रूप में अपना पासपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा.
नवदीप सूरी ने कहा, अगर तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी मुझे अपनी नागरिकता साबित करने में परेशानी हो रही है, तो आम नागरिकों को कितनी परेशानी हो रही होगी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.
पी. चिंदबरम ने सूरी के पोस्ट की बात करते हुए कहा,SIR प्रक्रिया के अंत में भारत की 10फीसदी वयस्क आबादी नागरिक तो रहेगी, लेकिन चुनाव आयोग की मेहरबानी से उनके पास मतदान का अधिकार नहीं होगा. पी. चिंदबरम के अनुसार यह संख्या लगभग 10 करोड़ होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

