Search

 
 
 

Patna : CM आवास घेरने निकले छात्रों ने बैरिकेड तोड़ा, पुलिस से झड़प, लाठीचार्ज व वाटर कैनन, कई हिरासत में

Bihar News :   सीएम आवास और राजभवन (लोकभवन) का घेराव करने निकले छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने वाले कई छात्रों को हिरासत में लिया है. सभी को कोतवाली थाना में रखा गया है.
 

Bihar News :    70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर सीएम आवास और राजभवन (लोकभवन) का घेराव करने निकले छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हुई है. उग्र भीड़ ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेड तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज किया. साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पुलिस ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने वाले कई छात्रों को हिरासत में लिया है. सभी को कोतवाली थाना में रखा गया है. 

 

 

इसके अलावा जेपी गोलंबर के पास भी छात्रों और पुलिस के बीच तनाव देखने को मिला. छात्र लगातार लोकभवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. जबकि पुलिस उन्हें आगे जाने से रोक रही थी. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए नए सचिवालय के पास बेली रोड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. छात्रों को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर करीब एक दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर लगाए गए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं. 

 

 

प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा वे TRE-4 शिक्षक भर्ती में एक ही परीक्षा कराने,  नए प्रयोग TRE-5 से लागू करने और निगेटिव मार्किंग हटाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही BPSC, दारोगा सहित सभी परीक्षाओं में पारदर्शिता, डोमिसाइल नीति, आयु सीमा बढ़ाने और  सरकारी भर्तियों में उम्र सीमा में छूट देने की मांग भी उठाई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही