Search

JPSC-JSSC आंदोलन: पुतला दहन में जिन छात्रों पर FIR हुआ, बाबूलाल उन्हें मुहैया करायेंगे मुफ्त वकील

Ranchi News: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्रों के साथ अन्याय के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जिन छात्रों पर राहुल गांधी और सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाने के मामले में FIR दर्ज हुई है, उन्हें भाजपा मुफ्त कानूनी मदद देगी.
 
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि FIR का सामना कर रहे छात्र अपने केस की पूरी जानकारी और अपना मोबाइल नंबर भाजपा को ईमेल के जरिए भेजें. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी छात्रों को भाजपा की ओर से मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें - 

उन्होंने कहा कि छात्रों को जरूरत के अनुसार हर स्तर पर कानूनी और दूसरी जरूरी सहायता भी दी जाएगी. इसके लिए छात्रों से अपनी FIR और केस से जुड़ी जानकारी ईमेल पर भेजने को कहा गया है.

बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गरीब, दलित और आदिवासी छात्रों की आवाज दबाने के लिए उनपर मुकदमे किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ी है.

उन्होंने कहा कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा चुप नहीं बैठेगी और इसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा. कहा कि छात्र अपनी जानकारी yourbabulal@gmail.com पर भेज सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही