Search

 
 
 

गालीबाज MLA जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सदस्यता खत्म करने की मांग

Dhanbad News : विधायक जयराम महतो ने धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी को फोन करके उनके साथ गाली-गलौज की है, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विधायक ने थाना प्रभारी को धमकी भी दी कि जब सरकार बदलेगी, तब मजा चखा देंगे.
 
डुमरी विधायक जयराम महतो

Dhanbad News : धनबाद के बरवाअड्डा थाना के प्रभारी रवि कुमार को गाली देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी बरवाअड्डा थाना के प्रभारी के बयान पर दर्ज की गई है. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

 

इस बीच थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज करने को लेकर धनबाद पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो को खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पुलिस मेंस एसोसिएशन भी समर्थन में है. पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने काम करने से इनकार कर दिया है. धनबाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को समझाने की कोशिश की जा रही है.

 

 

 

इधर, पुलिस पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि गालीबाज विधायक जयराम महतो की सदस्यता को खत्म किया जाये. कहा गया है कि पुलिस जवान नेताओं की सुरक्षा में तैनात होते हैं और ये हमें ही गाली देते हैं. ऐसे नेता को विधायक रहने का अधिकार नहीं है. इनकी सदस्यता को खत्म की जाये.

 

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले विधायक जयराम महतो ने धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी को फोन करके उनके साथ गाली-गलौज की. साथ ही थाना प्रभारी को धमकी दी कि जब सरकार बदलेगी, तब मजा चखा देंगे. विधायक का ऑडियो वायरल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही