Dhanbad News : विधायक (MLA) जयराम महतो द्वारा थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज करने का मामला अब पुलिसकर्मियों के सम्मान से जुड़ गया है. पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह घर चलाने के लिए नौकरी करने आये हैं, गाली सुनने के लिए नहीं. पुलिसकर्मी काम बंद करने और ड्यूटी करने से इनकार करने की चेतावनी दे रहे हैं. धनबाद के एसएसपी समेत कई अधिकारी पुलिसकर्मियों को समझाने बुझाने में लगे हैं.
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले विधायक जयराम महतो ने धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी को फोन करके उनके साथ गाली-गलौज की. साथ ही थाना प्रभारी को धमकी दी कि जब सरकार बदलेगी, तब मजा चखा देंगे. विधायक का ऑडियो वायरल है.
इस बीच धनबाद के पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पुलिसकर्मी मांग कर रहे हैं कि विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाये. वह गाली सुनने और धमकी झेलने के लिए नौकरी नहीं करते हैं. पुलिसकर्मी मांग कर रहे विधायक की सदस्यता को खत्म किया जाये.
पुलिसकर्मियों के आक्रोश को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन के सीनियर पुलिस पदाधिकारी पुलिस लाइन पहुंच चुके हैं. अधिकारी आक्रोशित पुलिसकर्मियों से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

