- पुलिस एसोसिएशन ने मामले पर लिया संज्ञान
Dhanbad News : डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच फोन पर हुई कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में यह चर्चा का विषय बन गया है.
जयराम महतो का कथित AUDIO वायरल! थाना प्रभारी से तीखी बातचीत, क्या-क्या बोले विधायक? @jairammahto1932 @JLKMJHARKHAND #JairamMahto #जयराममहतो #ViralAudio #AudioViral #JharkhandNews #DumriMLA #JharkhandPolitics #Barwadda #DhanbadNews #ThanaPrabhari #FIR #ViralNews #BreakingNews… pic.twitter.com/sQiIqi9eBq
— Lagatar News (@lagatarIN) August 25, 2026
पुलिस एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और एसोसिएशन ने मामले की जांच कराने की बात कही है. जांच के दौरान वायरल ऑडियो की सत्यता के साथ दोनों के बीच हुई बातचीत की पड़ताल की जाएगी. वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस एसोसिएशन जल्द ही प्रेस वार्ता कर सकती है.
प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी देने के साथ वायरल ऑडियो से जुड़े तथ्यों और पुलिस पदाधिकारी के साथ हुई कथित बातचीत पर एसोसिएशन का पक्ष स्पष्ट किया जा सकता है. फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल ऑडियो वास्तविक है या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है.
इधर धनबाद के पुलिसकर्मियों ने गालीबाज विधायक जयराम महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पुलिसकर्मियों ने विधायक जयराम के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी सदस्यता को खत्म करने की मांग कर रहे हैं. . पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह घर चलाने के लिए नौकरी करने आये हैं, गाली सुनने के लिए नहीं.
पुलिसकर्मी काम बंद करने और ड्यूटी करने से इंकार करने की चेतावनी दे रहे हैं. धनबाद के एसएसपी समेत कई अधिकारी पुलिसकर्मियों को समझाने बुझाने में लगे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

