Palamu News: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नफीस अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रशासनिक व वित्तीय मुद्दों पर उभरे विवाद की वजह से इस्तीफा देने वाले यह दूसरे व्यक्ति हैं. इससे पहले पलामू स्थित इस विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार (FA) ने इस्तीफा दे दिया था.
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति दिनेश कुमार सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों के इस्तीफा देने का यह दूसरा मामला है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से करीब 11 महीने पहले नफीस अहमद को रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया था.
इसे भी पढ़ें -
बताया जाता है कि विश्वविद्यालय में योगदान देने के बाद से ही कुलपति के साथ प्रशासनिक मुद्दों पर उनका मतभेद शुरु हो गया था. विवाद के अत्याधिक बढ़ने के बाद रजिस्ट्रार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण निजी बताया है. समाचार लिखे जाने तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

