Search

 
 
 

रांची में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान : पुलिस ने ऑटो चालक को एयर गन के साथ पकड़ा

Ranchi News : पुलिस को शक है कि रात में वह एयर गन दिखाकर पैसेंजरों से लूटपाट की घटना को अंजाम देता होगा. हाल के दिनों में राजधानी रांची में ऑटो चालकों के द्वारा पैसेंजर को लूटने की घटनाएं सामने आयी हैं
 
पुलिस हिरासत में ऑटो चालक

 Ranchi News :  रांची की पंडरा ओपी पुलिस ने कल देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक ऑटो चालक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा.  तलाशी के दौरान उसके पास से एक एयर गन मिली.   पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में ऑटो चालक एयर गन के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पाया.

 

उसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पंडरा थाना ले आयी. वहां  उससे पूछताछ की जा रही है . हिरासत में लिये गये ऑटो चालक की पहचान रवि स्टील निवासी गुड्डू के रूप में हुई है .

 

पुलिस को शक है कि रात में वह एयर गन दिखाकर पैसेंजरों से लूटपाट की घटना को अंजाम देता होगा.  हाल के दिनों में राजधानी रांची में ऑटो चालकों के द्वारा पैसेंजर को लूटने की घटनाएं सामने आयी हैं

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही