Search

रांची के कई इलाकों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, निगम ने जब्त किए ठेले

Ranchi: शहर को अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को जाम मुक्त बनाने की दिशा में लगातार नगर निगम कार्रवाई कर रही है. आज विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान हरमू नदी पुल (लाह कोठी), हरमू बाजार मार्ग, सर्कुलर रोड के आसपास एवं अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई.
 
हरमू नदी पुल और हरमू बाजार मार्ग में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे निर्माण किए हुए अवैध दुकानों व अन्य अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया और दो ठेलों को भी जब्त किया गया.

वहीं  सर्कुलर रोड के आस-पास और वर्धमान कंपाउंड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान बांस-बल्ली से निर्मित अस्थायी झोपड़ियों को भी हटाया गया. इसके अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तीन ठेलों को भी जब्त किया गया. नगर निगम ने संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी है.  निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों, नालियों और अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही