Search

 
 
 

नामकुम और टाटीसिलवे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई गुमटी और ठेले जब्त

रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम और जिला प्रशासन ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए नामकुम और टाटीसिलवे इलाके में अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया.
 

Ranchi: रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम और जिला प्रशासन ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए नामकुम और टाटीसिलवे इलाके में अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया. यह अभियान बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम की रांची स्थित दो फैक्ट्रियों – हाई टेन्सन इंसुलेटर फैक्ट्री (नामकुम) और इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट फैक्ट्री (टाटीसिलवे) की जमीन पर चलाया गया.

 

Uploaded Image

इन दोनों फैक्ट्रियों की जमीन पर कई लोगों ने अवैध रूप से दुकानें, गुमटी, बांस-बल्ली के ढांचे और ठेले लगाकर कब्जा कर लिया था. प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाया और जगह को अतिक्रमण मुक्त किया.

 

कार्रवाई के दौरान गुमटी, ठेले और फूड स्टॉल को जब्त भी किया गया. अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि सरकारी या औद्योगिक जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही