Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात में सत्ता विरोधी लहर, जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, हमारी सरकार बनेगी : कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
NewDelhi/Ahmedabad : कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज बुधवार को दावा किया कि गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव से पहले स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना प्रबल है, क्योंकि जनता प्रदेश सरकार से ऊब चुकी है. जान लें कि गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. राज्य में भाजपा 27 वर्षों से सत्तारूढ़ है. वेणुगोपाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत , राज्य में पार्टी की योजनाओं और तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ 12 घंटे की मैराथन बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए. इसे भी पढ़ें : आप">https://lagatar.in/aaps-allegation-offer-of-20-20-crores-to-mlas-said-yogendra-yadav-in-2013-his-own-mla-was-called-in-the-name-of-bjp/">आप

का आरोप, विधायकों को 20 -20 करोड़ का ऑफर, बोले योगेंद्र यादव, 2013 में अपने ही MLA को भाजपा के नाम पर फोन करवाये गये थे

गुजरात सरकार को भ्रष्ट और निष्क्रिय करार दिया.

इस क्रम में केसी वेणुगोपाल ने राज्य में जहरीली शराब के कारण हुई कई लोगों की मौत की हालिया घटना को लेकर भी भाजपा सरकार पर हल्ला बोला. उन्होंने पिछले साल पूरा मंत्रिमंडल बदले जाने और हाल में दो वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग वापस लिए जाने को लेकर गुजरात सरकार को भ्रष्ट और निष्क्रिय करार दिया. कांग्रेस महासचिव ने जानकारी दी कि कांग्रेस ने आज से 90 दिवसीय चुनाव कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है कहा कि कांग्रेस चुनाव को लेकर बहुत गंभीर है. हम एकजुट होकर और आक्रामक ढंग से लड़ेंगे. उन्होंने कहा, हमारा आकलन और विश्लेषण है कि गुजरात में स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी लहर है. पिछले चुनाव में भी यह धारणा थी कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और चुनाव में कांग्रेस खराब प्रदर्शन करेगी. लेकिन हम कुछ सीटों के अंतर से ही चुनाव हारे. इसे भी पढ़ें :  केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-irfan-habib-is-a-goon-have-told-vc-criminal/">केरल

के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, इरफान हबीब गुंडे हैं… वीसी को कह चुके हैं क्रिमिनल

लोगों के दिमाग में सत्ता विरोधी माहौल ज्यादा है

वेणुगोपाल ने कहा, इस बार लोगों के दिमाग में सत्ता विरोधी माहौल ज्यादा है. हमें विश्वास है कि इस बार हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं...हमारी संभावना उज्ज्वल है. उन्होंने दावा किया, पिछले 27 वर्षों में भाजपा सरकार ने लोगों में पूरी तरह से निराशा पैदा की है...अगर आप लोगों से पूछें तो पता चलता है कि वे इस सरकार से ऊब चुके हैं. जहरीली शराब मामले का उल्लेख करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य में पिछले 15 वषों में अवैध शराब के कारण 750 से अधिक लोग मारे गये हैं. उन्होंने पूछा, क्या यही गुजरात का भाजपा मॉडल है? [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही