Search

 
 
 

खूंटी से अपर्णा हंस और दुमका से मुन्नी हांसदा होंगी झापा (एनोस) प्रत्याशी

 

झापा ने दूसरी सूची जारी की, इसके पहले तीन सीट की कर चुकी है घोषणा, कुल आठ सीट पर लड़ेगी पार्टी चुनाव

Ranchi : झारखंड पार्टी (एनोस) ने अपने दूसरी सूची जारी कर दी है. जारी सूची में खूंटी से अपर्णा हंस और दुमका से मुन्नी हांसदा पार्टी प्रत्याशी होंगी. मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने सूची जारी की.

तीसरी सूची जल्द, राजमहल से लोबिन और लोहरदगा से चमरा को पार्टी दे सकती है समर्थन

अशोक भगत ने बताया कि हमारी पार्टी कुल आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिसमें तीन प्रत्याशी चाईबासा से चित्रसेन सिंकू, चतरा से दर्शन गंझू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा पार्टी के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. उन्होंने कहा कि तीन अन्य सीट के लिए पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों का एलान करेगी. एक सवाल के जवाब में भगत ने कहा कि अगर राजमहल से लोबिन हेंब्रम और लोहरदगा से चमरा लिंडा चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी उन्हें समर्थन देगी. अगर नहीं लड़े तो फिर पार्टी अपना प्रत्याशी देगी.

भाजपा-कांग्रेस ने हमेशा ही अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझा

झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मिशनरीज का मसीहा बनने का झूठा नाटक करते रहती है.कांग्रेस- बीजेपी का विकल्प झारखंड पार्टी झारखंड बनेगी. भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के रूप में अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल किया है. झारखंड पार्टी समाज हित, आदिवासी हित, अल्पसंख्यकों के हित, पिछड़े हित के लिए लगातार काम करती है और आगे भी करती रहेगी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-released-the-list-deepika-singh-pandey-got-ticket-from-godda-anupama-singh-from-dhanbad-and-kn-tripathi-got-ticket-from-chatra/">कांग्रेस

ने जारी की लिस्ट : गोड्डा से दीपिका सिंह पांडेय, धनबाद से अनुपमा सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी को मिला टिकट 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही