Search

 
 
 

स्मार्ट सिटी में 2.75 एकड़ जमीन पर बनेगा अपोलो अस्पताल, सीएम की मौजूदगी में हुआ एमओयू

 
Ranchi: रांची स्मार्ट सिटी के एडीबी एरिया में अपोलो अस्पताल बनेगा. अस्पताल निर्माण को लेकर गुरुवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में रांची नगर निगम और चेन्नई के अपोलो अस्पताल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर हुआ. इस मौके पर नगर विकास विभाग के सचिव विनय चौबे, स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीईओ अमित कुमार, रांची नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश नंदक्योलियार समेत अपोलो अस्पताल के प्रतिनिधि और कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बोले">https://lagatar.in/amit-shah-said-chhattisgarh-will-be-free-from-naxal-problem-if-bjp-government-is-formed/">बोले

अमित शाह, भाजपा की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ नक्सल समस्या से मुक्त होगा,बघेल सरकार पर बरसे

प्लॉट नंबर 44 में बनेगा अपोलो अस्पताल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/mou2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची स्मार्ट सिटी के एडीबी एरिया में 2.75 एकड़ जमीन पर अपोलो अस्पताल बनेगा. अस्पताल के लिए एडीबी एरिया के प्लॉट नंबर 44 का एक हिस्सा अलॉट किया गया है. अस्पताल की जमीन के लिए रांची नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी को करीब 12 करोड़ रुपये दे दिये गये हैं. अस्पताल निर्माण के लिए डिजाइन तैयार है, बस नक्शा पास कराने के बाद जल्द ही अपोलो अस्पताल इंटरप्राइजेज लिमिटेड प्लॉट पर काम शुरू करेगा.

फरवरी में सीएम ने दी थी सैद्धांतिक मंजूरी

गौरतलब है कि पहले डोरंडा के घाघरा में अपोलो अस्पताल बनना था. 2012 में ही नगर निगम बोर्ड से यह प्रस्ताव पास हुआ था. रांची नगर निगम ने अपोलो प्रबंधन को डोरंडा जमीन उपलब्ध कराया था, लेकिन वहां के 3 रैयतों के विरोध के कारण यह प्रोजेक्ट फंस गया था. इसके बाद स्मार्ट सिटी एरिया में जमीन उपलब्ध कराने की योजना बनी. फरवरी 2023 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसपर सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल गई. इसके बाद नगर विकास विभाग ने स्मार्ट सिटी के सीईओ को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा. तेजी से कार्रवाई करते हुए अपोलो को एडीबी एरिया में जमीन उपलब्ध कराई गई. इसे भी पढ़ें -न्यूजक्लिक">https://lagatar.in/newsclick-case-supreme-court-seeks-response-from-police-on-the-petition-of-prabir-purkayastha-and-amit-chakraborty/">न्यूजक्लिक

मामला : सुप्रीम कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही