Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG लदा अपोलो ओशन भारत पहुंचा, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा, देश में तेल-गैस का पर्याप्त भंडार, घबरायें नहीं

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच LPG लदा जहाज अपोलो ओशन आज गुरुवार को न्यू मैंगलोर पोर्ट पर पहुंच गया. देश में चल रही अफवाहों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में क्रूड ऑयल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच LPG लदा जहाज अपोलो ओशन आज गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते न्यू मैंगलोर पोर्ट पर पहुंच गया है.इस टैंकर में 17,600 मीट्रिक टन एलपीजी भरी है. इसकी सप्लाई इंडियन ऑयल कॉरपोरशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को की जानी है.

 


खबरों के अनुसार कईऔर एलपीजी से भरे टैंकर भारत पहुंचने वाले हैं. जग वसंत नाम का टैंकर आज रात  गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर आयेगा. इस रक 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है. 

  

 

देश में चल रही अफवाहों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में क्रूड ऑयल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

 

 

मंत्रालय ने आम लोगों से कहा है कि वे घबरायें नहीं,तेल गैस की पैनिक बाइंग से बचें. मंत्रालय के अनुसार भारत ने पूर्व से ही अपनी तैयारी मजबूत कर ली थी.  इसलिए खाड़ी युद्ध का घरेलू सप्लाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है.

 

 

 

 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें देश के पास सिर्फ कुछ दिनों का ही स्टॉक बचने की बात कही जा रही थी. मंत्रालय के अनुसार भारत के पास वर्तमान में लगभग 60 दिनों का क्रूड ऑयल स्टॉक मौजूद है. इसमें कच्चा तेल, तैयार उत्पाद और स्ट्रैटेजिक रिजर्व शामिल हैं.

 

मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश की कुल स्टोरेज क्षमता लगभग 74 दिनों की है. बताया कि भारत अब सिर्फ खाड़ी देशों पर ही निर्भर नहीं है. देश 41 से ज्यादा देशों से क्रूड ऑयल का आयात कर रहा है.

 

अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना आदि पश्चिमी देशों से हो रही खरीद के कारण होर्मुज रूट का महत्व अब ज्यादा नहीं रह गया है. मंत्रालय ने इस बात को  स्पष्ट किया कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. देश में कहीं भी पेट्रोल और डीजल की सप्लाई में कोई गैप नहीं है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही