Search

 
 
 

भारत सहित पांच देशों के जहाज Strait Of Hormuz से जा सकेंगे, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने की घोषणा

ईरान भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोल रहा है. इसकी औपचारिक घोषणा हो गयी है. भारत में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने आज गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के हवाले से यह सूचना दी है.
 

New Delhi : ईरान भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोल रहा है. इसकी औपचारिक घोषणा हो गयी है. भारत में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने आज गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के हवाले से यह सूचना दी है.

दरअसल ईरान ने कल बुधवार को यह बात स्पष्ट कर दी थी कि वह मित्र देशों के लिए स्ट्रैट ऑफ होर्मुज खोल रहा है. न्यूयॉर्क में ईरान मिशन ने साफ कर दिया था कि वह गैर-शत्रु जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने देगा.

 

मुंबई स्थित ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के फैसले की जानकारी दी. कहा कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज स्ट्रेट से चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान को गुजरने की अनुमति प्रदान की है.  

 

ईरानी डिफेंस काउंसिल ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर-शत्रु जहाजों का गुजरना ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल से ही हो सकेगा. इसका कड़ाई से पालन किया जायेगा.

 

ईरान की घोषणा से पहले सोशल मीडिया पोस्ट पर UN ks एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, मध्य एशिया में संघर्ष बहुत आगे बढ़ चुका है. उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजरायल को संदेश दिया कि हर हाल में युद्ध बंद होना चाहिए 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही