Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजरायल का दावा, बंदर अब्बास हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी मारे गये

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी इजरायली हमले में मारे गये हैं. इजरायली सेना ने दावा किया है कि ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में किये गये हमले में नौसेना के कमांडर की मौत हो गयी है.
Advertisement
Advertisement

Tel Aviv : ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी इजरायली हमले में मारे गये हैं. इजरायली सेना ने दावा किया है कि ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में किये गये हमले में नौसेना के कमांडर की मौत हो गयी है.

 

 

तंगसीरी ईरान के ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना शाखा के कमांडर थे सूत्रों के अनुसार स्ट्रैट ऑफ होर्मुज ब्लॉक कराने की जिम्मेवारी तंगसीरी पर ही थी.

 

जानकारों का कहना है कि अलीरेजा तंगसीरी को होर्मुज में ईरान की आक्रामक समुद्री रणनीति का मुख्य सूत्रधार थे. तंगसीरी अक्सर अमेरिका-इजरायल को समुद्र में गंभीर चुनौती देने वाले बयान देते रहे थे.

 

तंगसीरी की मौत के दावे को लेकर तेहरान ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. जान लें कि बंदर अब्बास ईरान का सर्वाधित महत्वपूर्ण नौसैनिक बेस है.

 

यहीं से पूरी फारस की खाड़ी की निगरानी की जाती है.अहम बात यह कि इस युद्ध में अब तक अमेरिका-इजरायल ईरान के 36 से अधिक प्रमुख सैन्य कमांडरों को मार चुका है. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही