Search

 
 
 

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, छह अमेरिकी सैनिकों की मौत

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सीमा से सटे कुवैत में कई अमेरिकी बेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. खबर है कि शुएबा बंदरगाह किये गये हमले में अमेरिकी सेना का टैक्टिकल ऑपरेशन सेंटर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है.
 

Tehran : ईरान द्वारा गल्फ क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किये गये हमलों  में भारी नुकसान हुआ है. कुवैत में अमेरिका के छह सैनिकों के  मारे जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार ईरानी ड्रोन और मिसाइल इन ठिकानों लगातार हमले कर रहे हैं.

 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सीमा से सटे कुवैत में कई अमेरिकी बेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. खबर है कि शुएबा बंदरगाह किये गये हमले में अमेरिकी सेना का टैक्टिकल ऑपरेशन सेंटर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है.

 

इसी हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गये हैं. अली अल सलेम एयर बेस पर भी ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला किये जाने की सूचना है. यहां विमानों के हैंगर बर्बाद हो गये हैं.  ईंधन और रखरखाव के कैंप बुहरिंग पर भी हमला किया गया है.  

 

रिपोर्ट के अनुसार कतर के अल उदेद एयर बेस पर ईरानी हमले में  Early-Warning Radar System पूरी तरह खत्म हो गया है. यह बेस मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ा अमेरिकी बेस है.इसके अलावा बहरीन में भी हमला किया गया है.

 

यहां अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को निशाना बनाया गया.  इतना ही नहीं  सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर भी ईरान ने मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया है.  इस हमले में संचार उपकरणों सहित कई रिफ्यूलिंग विमानों को क्षति पहुंची है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही