Search

 
 
 

रिम्‍स में ग्रेड-ए नर्सों की नियुक्ति के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, जानिये कौन कर सकता है अप्‍लाई

 
Ranchi : राज्‍य के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल रिम्स में ए ग्रेड नर्स के 370 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है. इनमें 350 पद नियमित और 20 पद बैकलॉग के हैं. इन पदों पर नियुक्ति के लिए 12 मई से 11 जून की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था. हालांकि कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है. अब इच्‍छुक कैडिडेट्स 19 जून की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 जून की मध्य रात्रि, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 जून की मध्य रात्रि और समर्पित ऑनलाइन आवेदन पत्र संशोधन की अवधि 25 जून से 26 जून मध्य रात्रि तक है. गौरतलब है कि नर्सों की नियुक्ति की प्रक्रिया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा की जा रही है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-youth-blew-bus-trucks-in-jehanabad-internet-shutdown-in-15-districts-oppositions-bihar-bandh/">अग्निपथ

योजना : युवाओं ने जहानाबाद में बस-ट्रक फूंके, 15 जिलों में इंटरनेट बंद, विपक्ष का बिहार बंद

शैक्षणिक योग्यता

बी.एससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी. नर्सिंग / बी.एससी. (पोस्ट सर्टिफिकेट) / पोस्ट बेसिक बी.एससी. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से नर्सिंग. किसी भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड या परिषद से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा. योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो वर्ष का अनुभव. राज्य / भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत्‍त.

इन श्रेणी के लिए इतनी सीटें

  • अनरिजर्व: 144
  • अनुसूचित जनजाति: 88
  • अनुसूचित जाति: 77
  • ओबीसी-1- 23
  • ओबीसी-2- 24
  • ईडब्ल्यूएस: 37
  • आवेदन शुल्क
  • अनरिजर्व/ओबीसी-1/ओबीसी-2: 100
  •  एससी/एसटी: 50
इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-firing-in-broad-daylight-in-deoghar-civil-court-one-killed-criminals-fled-leaving-pistol/">BIG

BREAKING : देवघर सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, पिस्टल छोड़ भागे अपराधी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही