Search

 
 
 

आज से शुरू हुआ BPSC APO भर्ती के लिए आवेदन, 300 पदों पर बहाली

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
 

Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 27 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026

परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी


आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार)

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 37 वर्ष (पुरुष)

अधिकतम आयु: 40 वर्ष (महिला UR, BC/EBC)

अधिकतम आयु: 42 वर्ष (SC/ST – पुरुष एवं महिला)


शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (3 वर्ष या 5 वर्ष) की डिग्री होना अनिवार्य है.अभ्यर्थी अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए https://bpsc.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही